{"_id":"600c81898ebc3e32904d6e06","slug":"the-crusher-contractor-is-not-paying-the-sugarcane-of-the-farmers-tahrir-gave-sardana-news-mrt5220069172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू ठेकेदार नहीं कर रहा किसानों का गन्ना भुगतान, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू ठेकेदार नहीं कर रहा किसानों का गन्ना भुगतान, तहरीर दी
विज्ञापन

सरधना। पोहल्ली के ग्रामीणों ने कोल्हू ठेकेदार पर गन्ने का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। वहीं, कोल्हू के मजदूरों की मजदूरी भी नहीं दी है। दोनों पक्षों का मामला शनिवार को थाने पहुंच गया, जिस पर घंटो वार्ता चली।
गांव पोहल्ली निवासी संजीव, बबलू, आस मोहम्मद, कालू समेत अन्य कई किसान शनिवार को थाने में पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि उनके गांव में जानसठ के गांव खलवाड़ा निवासी एक ठेकेदार कोल्हू का संचालन कर रहा है। कोल्हू में किसानों ने अपना गन्ना डाल रखा है, लेकिन ठेकेदार दो माह से गन्ने का भुगतान नहीं कर रहा है। उस पर किसानों का करीब साढे़ तीन लाख रुपये बकाया है। ठेकेदार ने कई दिन से कोल्हू का संचालन भी बंद कर दिया है। भुगतान मांगने पर अभद्रता करता है। कोल्हू में काम करने वाले मजदूरों के रुपये भी उसने नहीं दिए। दोनों पक्षों द्वारा शनिवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।