फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crooks came from flowerproof planning

फूलप्रूफ प्लानिंग से आए थे बदमाश

Thu, 19 Dec 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
The crooks came from flowerproof planning
फूलप्रूफ प्लानिंग से आए थे बदमाश
विज्ञापन

मेरठ। रतिराम अनिल कुमार ज्वेलरी शॉप में वारदात से पहले रेकी के लिए दो बार बदमाश आए थे। उन्होंने ज्वेलरी बनवाने के लिए पांच हजार रुपये भी दिए थे। वे कभी अंगूठी तो कभी सोने की चेन बनवाने की बात अक्षय से करते थे। इसी बहाने वह दुकान की रेकी करके गए।
पुलिस के मुताबिक, ज्वेलरी शॉप लूटने के लिए बदमाशों ने फूलप्रूफ प्लानिंग की थी। बदमाश कई माह से मेरठ में थे। उन्हें बाजार की भी पूरी जानकारी थी। सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो जाएंगे, इसके बावजूद उन्होंने चेहरे नहीं ढके। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाश दूरदराज के हैं। उनको यकीन था कि उनकी पहचान नहीं हो पाएगी। इसके चलते पुलिस ने गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली समेत कई राज्यों में बदमाशों की फुटेज भेजी है। बुधवार को अक्षय ने पुलिस को बताया कि पांच छह माह पहले बदमाश उनकी शॉप पर आए थे। पांच हजार एडवांस देकर गए थे, बाद में वापस ले गए।
विज्ञापन

सर्विलांस ने उठाया बीटीएस
पुलिस की सर्विलांस टीम ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट से बीटीएस उठाया है। इसमें संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कराई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी अंधेरे में तीर चला रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से साफ जाहिर है कि बदमाशों ने मोबाइल का प्रयोग ही नहीं किया। लूट में गए मोबाइलों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed