फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The criminals have looted SBI Bank ATM in Delhi-Saharanpur Highway of Saharanpur

दुस्साहस : सहारनपुर में अपराधी फिर उखाड़ ले गए एटीएम, 17 लाख की लूट से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप

Wed, 17 Jun 2020 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jun 2020 12:11 PM IST
सार

  • सहारनपुर जिले में पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे अपराधी
  • अपराधी मंगलवार को केनरा बैंक की एटीएम उखाड़कर ले गए थे
  • बुधवार को अपराधी एसबीआई की इंडस्ट्रियल शाखा की एटीएम को उखाड़कर ले गए

विज्ञापन
The criminals have looted SBI Bank ATM in Delhi-Saharanpur Highway of Saharanpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में लॉकडाउन में अनलॉक की सख्ती के बावजूद भी अपराधी खाकी को लगातार चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार को पिलखनी में केनरा बैंक की एटीएम उखाड़ने की घटना के बाद अब सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर एसबीआई की इंडस्ट्रियल शाखा की एटीएम को उखाड़ लिया गया। इसमें करीब 17 लाख रुपये की नगदी थी। घटना का पता बुधवार सुबह तब चला जब बैंक का स्टाफ यहां काम करने के लिए पहुंचा। बैंक की ओर से सूचित करने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस मामले में सदर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत और हसनपुर चौकी पुलिस की टीम ने पहुंचकर बैंक शाखा प्रबंधक महिमन सिंह और स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत की। अब तक की जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी के डीवीआर से पता चला है कि रात ढाई बजे के बाद यह घटना हुई है। एटीएम उखाड़ने से पहले एटीएम के बाहर, गेट और फिर अंदर सीसीटीवी के कैमरों की केबिल काट दिए गए। सीसीटीवी फुटेज में फिलहाल एक ही शख्स का पता चला है। वहीं, पुलिस टीम ने इस बैंक के अलावा पेट्रोप पंप सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू की है, ताकि वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: एटीएम को उखाड़कर ले गए चोर, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक महिमन सिंह के मुताबिक इस एटीएम में करीब 17 लाख रुपये कैश था। पुलिस टीम को जानकारी दे दी गई है। वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि वारदात की सूचना के बाद टीमें जांच में लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

कहीं एक ही गिरोह का काम तो नहीं

दिल्ली रोड पर घटना से पहले सहारनपुर अंबाला हाईवे पर एटीएम को उखाड़ा गया था। लगातार दो घटनाएं हाईवे पर ही की गई हैं। दोनों वारदात में एटीएम उखाड़ा गया है। ऐसे में यह भी जांच की जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह तो सक्रिय नहीं हो गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed