फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The court sent the three hunters of the jail to jail in judicial custody, recovered horns and knives

कोर्ट ने हिरन के तीन शिकारियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, बरामद हुई सींग व छुरी

Mon, 22 May 2017 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 22 May 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
The court sent the three hunters of the jail to jail in judicial custody, recovered horns and knives
कोर्ट ने तीन आरोपियों को जेल भेजा

मेरठ में कोर्ट ने तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बता दें कि हस्तिनापुर सेंक्चुरी में शनिवार को हिरन का शिकार करने के मामले में वन विभाग के अफसरों ने तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर रविवार को एसीजेएम-सप्तम की कोर्ट में पेश किया था।  

विज्ञापन


वन विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे विभाग की टीम को हस्तिनापुर वन्य जीव विहार के गांव लुकाधड़ी में गन्ने के खेत में हिरन के शिकार की सूचना मिली थी। शिकार की पुष्टि होने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने टीम के साथ लुकाधड़ी गांव व उसके आसपास के इलाके  में छापामारी अभियान चलाया। दबिश में टीम ने लुकाधड़ी गांव के पास तीन आरोपी शिकारियों रोहताश पुत्र जयपाल, रूपचंद पुत्र दौलत, सोनू पुत्र रणजीत निवासी कुंडा को दबोच लिया। 

विज्ञापन

हिरन के दो सींग व छुरी बरामद हुई

The court sent the three hunters of the jail to jail in judicial custody, recovered horns and knives
हिरन के दो सींग व छुरी बरामद हुई

तीनों शिकारियों के कब्जे से नर हिरन के दो सींग व छुरी बरामद हुई। जिनमें एक सींग की लंबाई 42 सेमी, गोलाई 12 सेमी और दूसरे सींग की लंबाई 43 सेमी व गोलाई 12.5 सेमी थी। 

शिकारियों ने बयान में कुबूल किया कि दो दिन पहले गांव में निम्मे सरदार के गन्ने के खेत में हाका लगाकर रस्से का जाल बांधकर उन्होंने एक नर हिरन का शिकार किया था। उसके शरीर को छुरी से काटकर मांस बांट लिया। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया का लें सहारा

The court sent the three hunters of the jail to jail in judicial custody, recovered horns and knives
दो सींग व छुरी बरामद हुई

सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि हस्तिनापुर सेंक्चुरी में लगातार अवैध शिकार वन कर्मियों की मिलीभगत और भाजपा नेताओं द्वारा शिकारियों को संरक्षण देने का परिणाम है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि शिकायत करने के बाद भी यदि कोई अधिकारी कार्रवाई नहीं करता है तो शिकायतकर्ता अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाए और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दे। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर सेंक्चुरी में हुए अवैध शिकार की सूचना पर वन अधिकारी द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई सोशल मीडिया पर शिकार की वीडियो वायरल होने का ही नतीजा है।

सेंक्चुरी में बड़ी संख्या में 
हस्तिनापुर सेंक्चुरी में पाड़ा हिरन बड़ी संख्या में मिलता है। ज्यादातर यह सेंक्चुरी के बफर जोन में रहता है। जहां से शिकारियों की नजर इस पर बहुत होती है। कई बार ये जंगली कुत्तों का शिकार भी बन जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed