फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple was entangled in conversation and Rs 50,000 was taken out from their bag.

Meerut News: दंपती को बातों में उलझा बैग से 50 हजार निकाले

Thu, 30 Oct 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The couple was entangled in conversation and Rs 50,000 was taken out from their bag.
मेरठ। ई-रिक्शा से जा रहे दंपती से उसके अंदर बैठे लोगों ने बातों में लगाकर उनके बैग से 50 हजार रुपये निकाल लिए। बुधवार को पीड़ित दंपती ने देहली गेट थाने पर तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भागीरथी कुंज गंगानगर निवासी जगदीश चावला पत्नी के साथ बुधवार को थाना देहली गेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 25 अक्तूबर को पत्नी के साथ शहर सराफा बाजार स्थित एक सराफ की दुकान पर ज्वेलरी बेचने आए थे। वह ज्वेलरी बेचकर उसके मिले 50 हजार रुपये बैग में रखकर घंटाघर पहुंचे। वहां से वह ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। ई-रिक्शा में पहले से दो व्यक्ति बैठे थे। उन्होंने दंपती को अपनी बातों में लगा लिया। इसी बीच उन लोगों ने बैग में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और रास्ते में उतर गए। जब वह घर पहुंचे तो बैग में रखे रुपये नहीं मिले। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि एक टीम लगा दी गई है। टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed