फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the councilors opened a front against the municipalty EO

सभासदों ने पालिका ईओ के खिलाफ मोर्चा खोला

Tue, 30 Jun 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
the councilors opened a front against the municipalty EO
सरधना। नगर पालिका ईओ एवं सभासदों के बीच चल रहे विवाद ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। यहां 25 सभासदों में से 16 ने मोर्चा खोल दिया है। उनकी तरफ से डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसकी छायाप्रति मुख्यमंत्री को भेज दी है। उन्होंने ईओ का तत्काल स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन

सभासदों ने ईओ अमिता वरुण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ईओ द्वारा हठधर्मिता के चलते नगर के विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। उनका कहना है कि विकास कार्यों से संबंधित जानकारी मांगने पर अभद्रता की जाती है। ईओ अनावश्यक दबाव बनाकर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती हैं। जिससे भ्रष्टाचार को सामने नहीं लाया जा सके। सभासदों का आरोप है कि पूर्व में भी ईओ द्वारा कुछ सभासदों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया जा चुका है। बोर्ड बैठक में सभासदों की समस्याओं को नहीं सुना जाता है।
विज्ञापन

वह कहती हैं कि 12 वर्षों में 16 स्थानांतरण देख चुकी हैं। इसलिए अपनी कार्यशैली के अनुसार ही कार्य करेंगी। ईओ विधायक एवं भाजपा नेताओं, सभासद के खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर कार्रवाई तक करा चुकी हैं। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त मामले में ईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पडे़गा। वहीं, एसडीएम अमित कुमार को सौंपे पत्र की छायाप्रति मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, निदेशक स्थानीय निकाय, कमिश्नर मेरठ, विधायक संगीत सोम को भेजी है। शिकायती पत्र पर सभासद दिलशाद, आसमीन, शबनूर, सुभाष, सीमा पंवार, पारुल त्यागी, शाइना, शमीम बेगम, साजिद हसन, शाकिर, आबिद, रहीसुद्दीन,यूसुफ अंसारी, तारिक हसन, अतुल जैन, शाहरुख उर्फ बंटी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों द्वारा मेरे खिलाफ शिकायती पत्र भेजे जाने की जानकारी नहीं है। वहीं, सभासदों द्वारा उन पर विकास कार्यों को लेकर उनकी बात नहीं सुनी जाने का आरोप बेबुनियाद है। सभासद अपनी समस्याएं चेयरपर्सन या बोर्ड बैठक में रख सकते हैं। वह शासन की गाइड लाइन के ही अनुसार कार्य करेंगी।-अमिता वरुण ईओ पालिका

सभासदों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिया है। इसमें ईओ पर कुछ सभासदों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। -एसडीएम अमित कुमार भारतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed