फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The councilor halted the construction of the drain in front of NAS College.

Meerut News: पार्षद ने एनएएस कॉलेज के सामने नाला निर्माण रुकवाया

Fri, 03 Jul 2026 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The councilor halted the construction of the drain in front of NAS College.
- नाले में घुमाव देने पर लोगों में नाराजगी, नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता निर्माण ने की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित एनएएस कॉलेज के सामने चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। निर्माण कार्य में अनियमितता और बेवजह घुमाव देने का आरोप लगाते हुए पार्षद उत्तम सैनी ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने ठेकेदार और निगम के अवर अभियंता पर नाला गलत तरीके से बनाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इसकी जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पार्षद का कहना कि नाले को अनावश्यक रूप से घुमाव देकर बनाया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान पानी का प्रवाह प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि यदि नाला सीधी दिशा में बनाया जाए तो पानी तेजी से निकलेगा जबकि घुमाव देने से जलनिकासी की क्षमता कम हो जाएगी। इससे फिर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। विवाद बढ़ने और लोगों के विरोध के बाद नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता (निर्माण) और अन्य अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नाले की तकनीकी स्थिति का परीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में खामियां सामने आने पर अधिकारियों ने संबंधित अवर अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कॉलेज की प्रधानाचार्य से भी बात की। इसके बाद नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नाले का निर्माण निर्धारित मानकों और स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप किया जाए। उन्होंने ठेकेदार को भी चेतावनी दी कि गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने नाले को सीधी लाइन में बनाकर जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने की बात कहीं। नगर आयुक्त ने कहा कि नाले का घुमाव देना गलत था। उसे अब सीधा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed