फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The councillor turned away the team that arrived to install smart electricity meters.

Meerut News: बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को पार्षद ने बैरंग लौटाया

Mon, 13 Apr 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The councillor turned away the team that arrived to install smart electricity meters.
मेरठ। नगर निगम के वार्ड 58 के पुराना बंसीपुरा मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का लोगों ने जमकर विरोध किया। सूचना पर पहुंचे पार्षद सुमित शर्मा ने टीम को बैरंग लौटा दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में पार्षद फोन पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन करके कह रहे हैं कि स्मार्ट मीटर के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिल जमा करने के बाद भी कई दिन तक लोगों की बिजली नहीं जुड़ती है। मेरे इलाके में स्मार्ट मीटर ना लगाए जाए। इससे पहले आर्य नगर से भी टीम को लौटाया गया था। पार्षद सुमित शर्मा ने बताया कि लोगों के यहां पर जबरदस्ती प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। निजी कंपनी की टीम लोगों को डराकर स्मार्ट मीटर लगा रही है। जबकि प्रीपेड मीटर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ऐसे में अपने वार्ड में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगने देंगे। इसके बाद मौके पर विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed