फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Corporation's mismanagement... drainage pumps remain idle while the payment meter keeps running.

Meerut News: अंधेरगर्दी...जल निकासी वाले पंप बंद, भुगतान का मीटर चालू

Thu, 06 Aug 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
The Corporation's mismanagement... drainage pumps remain idle while the payment meter keeps running.
- भाजपा पार्षद और अपर नगर आयुक्त के पहुंचने पर एक पंप चलाया
विज्ञापन


- माधवपुरम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और देवलोक कॉलोनी सहित कई जगहों पर जलभराव
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम की अंधेरगर्दी देखिए। बारिश में दो-दो फीट जलभराव होने के कारण माधवपुरम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देवलोक कॉलोनी और दिल्ली रोड सहित कई इलाकों में लोग अपने ही घरों में बृहस्पतिवार को कैद हो गए। जल निकासी कराने के नाम पर लगे तीनों पंप अक्सर बंद रहते हैं और निगम द्वारा भुगतान करने का मीटर लगातार चालू रहता है।
जलभराव के हालात देखने के बाद भाजपा महानगर मंत्री एवं पार्षद दीपक वर्मा और अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद कर्मचारियों ने खानापूर्ति के लिए सिर्फ एक ही पंप चलाया। माधवपुरम के लोगों ने निगम के खिलाफ हंगामा भी किया।
विज्ञापन


दरअसल, ट्रांसपोर्टनगर, गुप्ता कॉलोनी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देवलोक कॉलोनी, श्रीराम पैलेस, माधवपुरम, शिवशक्तिनगर और ब्रह्मपुरी समेत कई क्षेत्र का पानी दिल्ली रोड पर नगर निगम द्वारा बने नाले से रिठानी परतापुर होकर नहर में गुजरता है। यह नाला कई महीनों से चोक है और पानी की निकासी नहीं हो रही है। दो सप्ताह पहले भी तीन दिन लगातार बारिश होने के चलते माधवपुरम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई इलाके डूब गए थे। इस पर निगम ने शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन के पास तीन पंप लगाए लेकिन इसके संचालन में मनमानी के कारण राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पंप क्यो नहीं चलाए, मांगेंगे जवाब
- अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि पंप चलाने के लिए आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में कर्मचारी की ड्यूटी लगा रखी है। पंप क्यों नहीं चल रहे थे, इसका जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed