फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The corporation's bulldozer roared and demolished 70 illegal constructions

गरजा निगम का बुलडोजर, 70 अवैध निर्माण गिराए

Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The corporation's bulldozer roared and demolished 70 illegal constructions
मेरठ..कंवलजीत..आंबेडकर चौराहे से लेकर एनएएस कॉलेज तक नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण....संवाद
मेरठ। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कचहरी डॉ. आंबेडकर मूर्ति स्थल से एनएसएस कॉलेज तक अभियान चलाकर 70 से अधिक अस्थाई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कुछ स्थानों पर मामूली कहासुनी हुई लेकिन पुलिस साथ होने की वजह से कोई विरोध नहीं हुआ। कई लोगों ने तो स्वयं अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवर्तन दल और पुलिस फोर्स के साथ सहायक नगर आयुक्त शरद कुमार पाल और संपत्ति अधिकारी भोला नाथ गौतम के नेतृत्व में ईस्टर्न कचहरी रोड पर अभियान चलाया गया। डॉ. आंबेडकर मूर्ति से पेट्रोल पंप के बीच कार्यवाही हई। पेट्रोल पंप के सामने अस्थाई खोखे और ढाबे हटाए गए। अनाथालय के पास पटरी तोड़ी गई। इस बीच टेंट वाले की दुकान के बाहर भी कार्यवाही की गई। शिवाजी रोड के आसपास भी बुलडोजर गरजा। व्यापारी आशीष ने बताया कि नगर निगम ने एक सप्ताह पूर्व ही अभियान की जानकारी दे दी थी इसलिए बहुत से लोगों ने खुद ही अवैध निर्माण हटा दिए थे। सहायक नगर आयुक्त शरद कुमार ने बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन

कचहरी मार्ग सबसे अधिक जाम से प्रभावित
ईस्टर्न कचहरी मार्ग और वेस्टर्न कचहरी मार्ग पर जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण रहा है। दोनों तरफ नगर निगम द्वारा दो दिन में कार्यवाही की गई। सोमवार को टीम ने वेस्टर्न कचहरी मार्ग पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था। इस दौरान बच्चा पार्क चौराहा से बैंक तक कार्यवाही की गई थी। यहां टीम का विरोध भी किया गया। आरजी कॉलेज के बाहर भी पाटे गए नाले को दिया अल्टीमेटम बुधवार को समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा निर्भय आर्केड के सामने नाले के ऊपर स्लैब तोड़ने के लिए व्यापारियों को दिया गया समय भी बुधवार को समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed