फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The corporation's bulldozer ran on the shop of Jhande Mishtaan Wala at Delhi Gate crossing

देहली गेट चौराहे पर झंडे मिष्ठान वाले की दुकान पर निगम का चला बुलडोजर

Wed, 20 Aug 2025 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The corporation's bulldozer ran on the shop of Jhande Mishtaan Wala at Delhi Gate crossing
झंडे वाले की दुकान पर नगर निगम की टीम बुलडोजर चलती हुई
मेरठ। देहली गेट चौराहे स्थित झंडे मिष्ठान वाले की दुकान पर बुधवार को नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि नाला सफाई के दौरान व्यापारी ने निगम के सफाई नायक अंकित चौधरी के साथ मारपीट कर दी थी। इसको लेकर निगम द्वारा नाले के ऊपर बनी दुकान का हिस्सा तुड़वाया। व्यापारी सुशील रस्तोगी के खिलाफ सफाई नायक ने ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त शरद पाल के नेतृत्व में बुधवार को नगर निगम की टीम और प्रवर्तन दल के साथ ब्रह्मपुरी थाना पुलिस झंडा मिष्ठान की दुकान पर पहुंच गई। आरोप है कि व्यापारी सुशील रस्तोगी ने दुकान के सामने नाले पर अवैध कब्जा किया हुआ है। उसके चलते जल निकासी नहीं हो रही है। निगम ने बुलडोजर से दुकान का आगे का हिस्सा तोड़ दिया। नाले के ऊपर पड़े रैंप को तोड़ डाला। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी लगी। तभी स्थानीय पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले भी मौके पर पहुंच गए। पार्षद ने स्थानीय लोगों को समझाया कि निगम की कार्रवाई सही है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण और नालों पर अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम का बुलडोजर चलेगा। तभी नालों की सफाई होगी और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। उसके बाद निगम की टीम ने झंडे वाले की दुकान के साथ-साथ 6 दुकानों के बाहर अतिक्रमण को हटाया है। सफाई कर्मचारी संघ विनेश मनोठिया का कहना है कि मंगलवार को व्यापारी सुशील रस्तोगी ने सफाई करने के दौरान सफाई नायक अंकित के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्द कहे थे। इसको लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश था। निगम की इस कार्रवाई को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाजार के व्यापारियों में चर्चा कि अतिक्रमण हटाने की साजिश है। निगम की कार्रवाई रुकवाने के लिए भाजपा नेताओं ने अधिकारियों को फोन कर व्यापारी सुशील रस्तोगी का पक्ष भी लिया। इसकी जानकारी लगने पर भाजपा पार्षद ने निगम की कार्रवाई जारी रखने की जिद पकड़ ली। करीब एक घंटा नगर निगम ने झंडे वाले की दुकान सहित दुकानों पर के बाहर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। कर्मचारी नेता विनेश मनोठिया का कहना कि नालों की सफाई करने में कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने नाले पर अतिक्रमण कर दिया है। इसको हटवाना बहुत जरूरी है, तभी सफाई कर्मचारी काम कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed