फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The corporation will take samples of drinking water in Transport Nagar, Civil Lines and Kankarkheda.

Meerut News: ट्रांसपोर्टनगर, सिविल लाइन और कंकरखेड़ा में पेयजल के नमूने लेगा निगम

Sun, 04 Jan 2026 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
The corporation will take samples of drinking water in Transport Nagar, Civil Lines and Kankarkheda.
- इंदौर की घटना के बाद मेरठ नगर निगम ने अभियान चलाने के लिए बनाया रोस्टर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के ट्रांसपोर्टनगर, सिविल लाइन और कंकरखेड़ा में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम ने ठोस कदम उठाए हैं। तीनों क्षेत्रों में करीब पांच लाख से अधिक आबादी है। यहां से गंदे पानी की लगातार शिकायतों के मद्देनजर निगम के जलकल विभाग ने विशेष अभियान चलाकर पेयजल के सैंपल लेने की तैयारी की है। निगम ने रोस्टर बनाकर इस पर अभियान चलाने की बात कही हैं।
इंदौर में हुई पेयजल संबंधी घटनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी है। इसके बाद निगम सतर्क हुआ है। जलकल विभाग द्वारा पहले ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और नलकूपों से सैंपल लिए जा चुके हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में चंद्रलोक कॉलोनी, साबुन गोदाम, गुप्ता कॉलोनी, सिविल लाइन इलाके में सुभाषनगर, हाशमपुर और कंकरखेड़ा में श्रद्धापुरी, शक्कयपुरी जैसी कॉलोनियों से गंदे पानी की शिकायतें नगर निगम में नियमित रूप से पहुंचती रहती हैं। इसके अलावा माधवपुरम, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी जैसे क्षेत्रों में भी पानी की पाइप लाइनों से दूषित पानी घरों तक पहुंचने की शिकायतें आम हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में तीन प्रमुख क्षेत्रों में होगा काम
निगम ने पेयजल की शुद्धता की जांच के लिए पहले चरण में इन तीनों संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित किया है। यहां पानी के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की गहन जांच कराई जाएगी। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया है कि पानी की टंकियों में क्लोरीन का नियमित रूप से छिड़काव किया जा रहा है। जिन इलाकों से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। वहां पेयजल संबंधी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। यह अभियान शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed