फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The corporation removed the illegal weekly market, but the carts started gathering again after two hours.

Meerut News: निगम ने अवैध साप्ताहिक पैठ हटाई, दो घंटे बाद फिर जम गईं रेहड़ी

Tue, 02 Dec 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The corporation removed the illegal weekly market, but the carts started gathering again after two hours.
गंगानगर। क्षेत्र में प्रत्येक सोमवार को अवैध रूप से लगने वाली साप्ताहिक पैठ को नगर निगम की परावर्तन टीम और पुलिस ने हटा दिया। हालांकि पुलिस और निगम टीम के जाते ही दो घंटे बाद फिर से सड़कों के दोनों तरफ रेहड़ी लग गईं। इससे रास्तों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गंगानगर में डिवाइडर रोड, ब्लॉक- के, दधीचि रोड पर सोमवार को साप्ताहिक पैठ लगती है। इसमें सड़क के दोनों ओर ही रेहड़ी लगाई जाती हैं। इससे रास्ते जाम हो जाते हैं और आवाजाही लगभग रुक जाती है। आसपास घरों में रहने वाले लोग इससे परेशान हैं। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन से कर चुके हैं। अब लोगों ने इस मामले में एसएसपी से लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर सोमवार को दोपहर से ही गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह टीम के साथ पैठ वाले स्थान पर पहुंच गए। सीओ मवाना की देखरेख में पुलिस और नगर निगम की परावर्तन टीम के अपर नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने चेतावनी देकर रेहड़ी लगाने वालों को खदेड़ दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद नगर निगम की टीम लौट गई। करीब दो घंटे बाद शाम 5 बजे से दोबारा पैठ लगनी शुरू हो गई। इससे रास्तों पर पहले जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो रेहड़ी वाले उनसे विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गंगानगर पार्षद दीपिका शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से लगने वाली पैठ को पहले भी हटाया गया था। लेकिन स्थान बदलकर फिर से पैठ लगाई जाने लगी। स्थानीय लोग परेशान हैं वह कई बार शिकायत लेकर आ चुके हैं। पैठ लगाने के बाद ठीक से सफाई भी नहीं की जाती है।


चोर भी रहते हैं सक्रिय

स्थानीय लोगों के मुताबिक पैठ लगने से उनकी सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने बताया कि पैठ की आड़ में यहां चोर भी सक्रिय रहते हैं। पैठ बाजार से कई लोगों की बाइक और मोबाइल चोरी की घटनाएं भी चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed