{"_id":"5f04c58d8ebc3e42be64ec7f","slug":"the-corona-posotive-found-with-constable-wife-the-ream-do-tharmal-scrrening-in-each-home-of-the-town-mawana-news-mrt490152133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की पत्नी सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले, घर-घर की जा रही थर्मल स्क्रिनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की पत्नी सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले, घर-घर की जा रही थर्मल स्क्रिनिंग
विज्ञापन
नगर पालिका के टीएस का जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : MAWANA
मवाना/रोहटा(मेरठ)। रोहटा थाना क्षेत्र की पूठखास पुलिस चौकी के सिपाही को तीन दिन पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी। जांच के बाद मंगलवार को सिपाही की पत्नी भी संक्रमित मिली। वहीं मवाना में छठे दिन 79 टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। मंगलवार को 4497 घरों का सर्वे कर थर्मल स्क्रीनिंग आदि की गई। मंगलवार को पुलिस चौकी के पास मिल रोड का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। उधर, हस्तिनापुर में 74 लोगों की जांच की गई। इनमें एक महिला पॉजिटिव मिली।
कोरोना पर नियंत्रण के लिए 2 जुलाई से घर-घर जाकर सर्वे व थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य करने के लिए 80 टीमें लगाई गई हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि मंगलवार को छठे दिन 79 टीमों ने 4497 घरों का सर्वे किया। इसमें शुगर के 80, उच्च रक्तचाप के 44, कैंसर के 14, ह्रदय रोग के 28, गुर्दे रोग के दो, बुखार के 4, खांसी के 8, सांस लेने में दिक्कत के 5 रोगी मिले। इसमें दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं सीएचसी पर 12 सैंपल लिए गए। इसमें 6 सैंपल नगर पालिका तथा शेष गर्भवती महिलाओं के सैंपल लिए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पुलिस चौकी पास मिल रोड का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसको मेरठ भेज दिया।
ब्लॉक कार्यालय को कराया सैनिटाइज
रोहटा। ब्लॉक में मंगलवार को तैनात एक सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय को सैनिटाइज करते हुए तीन दिन के लिए सील करा दिया गया। वहीं पूठखास पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही के बाद उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
शामली के फुगाना निवासी रोहटा ब्लॉक के मिर्जापुर गांव में तैनात एक सफाई कर्मचारी की रैंडम सैंपलिंग की गई थी। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सफाई कर्मचारी को मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों को होम क्वारंटीन कराते हुए बुधवार को सैंपलिंग की जाएगी। वहीं, ब्लॉक को सैनिटाइज कराते हुए मंगलवार से तीन दिन के लिए बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। वहीं पूठखास पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही के तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को भी मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें।
महिला को मेरठ में कराया भर्ती
हस्तिनापुर। सीएचसी पर लगभग 74 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें से बी ब्लाक निवासी एक महिला पॉजिटिव मिली। कस्बे में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कस्बे के लगभग 74 लोगों की मंगलवार को सैंपलिंग की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि लगभग 74 लोगों की सैंपलिंग में 73 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि बी ब्लाक निवासी एक महिला पॉजिटिव आई है। उसे इलाज के लिए मेरठ भेज दिया है।

मवाना में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रिनिंग करती टीम। - फोटो : MAWANA

जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : MAWANA