{"_id":"6a5e212eba0f48611d0516d0","slug":"the-convocation-ceremony-will-be-plastic-free-meerut-news-c-72-1-mct1014-156498-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्लास्टिक मुक्त होगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्लास्टिक मुक्त होगा दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
कुलसचिव ने समितियों, कैटरर्स और सेवा प्रदाताओं को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के 38वें दीक्षांत समारोह को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी दीक्षांत समारोह समितियों के अध्यक्षों एवं संयोजकों को निर्देश जारी कर प्रभावी कदम उठाने को कहा है। जारी निर्देशों में राज्यपाल और विश्वविद्यालय की प्लास्टिक मुक्त निगरानी समिति (टास्क फोर्स) की संस्तुतियों का हवाला देते हुए निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें कहा गया है कि समारोह के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचा जाए। भोजन एवं जलपान की व्यवस्था में स्टील, कांच, चीनी मिट्टी (सिरेमिक), अरेका पत्ती, कागज या पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग किया जाए।
जलपान समिति, गेस्ट हाउस, छात्रावासों एवं अन्य आयोजन स्थलों पर कार्यरत कैटरर्स, सेवा प्रदाताओं को इन नियमों का पालन करना होगा। समारोह स्थल, अतिथि गृह, छात्रावासों एवं पूरे विश्वविद्यालय परिसर में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाए जाएंगे। स्वच्छता एवं उद्यान प्रभारी तथा सुरक्षा अधिकारी संयुक्त रूप से इनका पालन करेंगे।