फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The construction of the culvert on Garh Road also caused traffic jam on the second day.

Meerut News: गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के दूसरे दिन भी लगा जाम

Sun, 16 Nov 2025 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The construction of the culvert on Garh Road also caused traffic jam on the second day.
गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के  दौरान दोपहर के समय लगे जाम में फंसे वाहन। .......... संवाद.......
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड पर हारमनी होटल के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण एवं सडक चौड़ीकरण का कार्य जारी है। दूसरे दिन शनिवार को भी निर्माण कार्य के कारण जाम के हालात बने रहे। गढ़ रोड, हापुड़ रोड, एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर, तेजगढ़ी चौराहे पर दिनभर वाहन बार-बार जाम में फंसते रहे।
दरअसल, पुलिया निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन भी किया है। इसके बावजूद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। सोहराब गेट बस अड्डे से कोई भारी वाहन और बसों का संचालन गढ़ रोड पर नहीं होने दिया जा रहा है। उनको हापुड़ अड्डा होते हुए एल. ब्लाक शास्त्रीनगर से निकाला जा रहा है। इसी तरह वहां से आने वाले वाहन को तेजगढ़ी से एल. ब्लाक होते हुए हापुड़ अड्डे की ओर से निकाले जा रहे हैं। इस तरह अभी तक हरिद्वार-सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-खतौली-देहरादून आदि से आने वाली रोडवेज की बसें एवं भारी वाहनों सोहराब गेट बस अड्डे तक आ रहे थे लेकिन अब इनको हापुड़ अड्डे से से एल. ब्लॉक तिराहा की ओर डायवर्ट शुक्रवार से किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह ताज डिपो आगरा, अलीगढ़, हाथरस, इटावा आदि से आने वाली रोडवेज बसों एवं भारी वाहनों को एल-ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डा से बेगमपुल की ओर भेजा जा रहा है। हापुड़ अड्डे पर बसों और अन्य वाहनों का दबाव होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। हापुड़ रोड पर भी लंबे जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एल. ब्लाक शास्त्रीनगर और तेजगढ़ी चौराहे पर भी वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते धीमी गति से यातायात चल सका। यातायात पुलिसकर्मियों की डयूटी सभी प्वाइंटों पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के  दौरान दोपहर के समय लगे जाम में फंसे वाहन। .......... संवाद.......

गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के  दौरान दोपहर के समय लगे जाम में फंसे वाहन। .......... संवाद.......

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed