{"_id":"6754b4ab85a19568660d38a5","slug":"the-conspirator-involved-in-the-murder-was-arrested-and-sent-to-jail-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106205-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हत्या में शामिल साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हत्या में शामिल साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। क्षेत्र के गांव डाहर में रजबहे की पटरी पर मुजफ्फरनगर के गांव जौला निवासी मुर्सलीन की हत्या कर शव फेेंके जाने के साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को जांच के दौरान आरोपी की एक ऑडियाे रिकॉर्डिंग मिली थी। इसमें आरोपी मुर्सलीन की हत्या की साजिश रच रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने फारुख गुर्जर पुत्र हामिद निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।
40 लाख रुपये की प्रॉपर्टी के विवाद में 25 अक्तूबर को मुर्सलीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या कर आरोपियों ने शव सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डाहर गांव के पास रजबहे की पटरी फेंक दिया था।
पुलिस ने मृतक की शर्ट पर लगी टेलर के टैग की मदद से युवक की पहचान की थी। हत्या के मामले में मुर्सलीन के बेटे तासीन ने गांव जौला निवासी आरोपी मुजम्मिल और उसके भाई आशु व हारुन उर्फ मुखिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने घर से बुलाकर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया था। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी फारुख ने ही मुर्सलीन की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी की एक ऑडियो रिकाॅर्डिंग भी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने फारुख का नाम मुकदमे में शामिल किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी फारुख को मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पांचली बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।