{"_id":"6398e7cf8b3705052e170a37","slug":"the-conspiracy-to-kill-meghraj-was-hatched-in-jail-city-news-mrt617633539","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जेल में बनी थी तोफापुर के मेघराज की हत्या की प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जेल में बनी थी तोफापुर के मेघराज की हत्या की प्लानिंग
विज्ञापन
जेल में रची गई थी मेघराज की हत्या की साजिश
मेरठ। तोफापुर में किसान मेघराज यादव की हत्या की साजिश जिला जेल में रची गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि जेल में मेघराज के भाई आनंद का एक बंदी से विवाद हो गया था। बंदी दौराला का निवासी है। पुलिस ने जेल में जाकर कई बंदियों से बातचीत की। पुलिस का कहना कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
इंचौली थानाक्षेत्र के तोफापुर गांव में सात दिसंबर को घर के बाहर बुलाकर मेघराज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मेघराज के परिवार का गांव के ही यादव परिवार से विवाद चल रहा था। इसमें मेघराज का भाई आनंद दूसरे पक्ष के गुड्डन की हत्या के मामले में 2015 से जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि भाड़े के शूटरों से वारदात कराई गई है। घटना वाले दिन दूसरे पक्ष के लोगों की लोकेशन गांव के बाहर मिली।
पुलिस ने जेल में बंद आनंद और अन्य बंदियों से जानकारी ली। इसमें पता चला कि आनंद का दौराला के एक युवक से जेल परिसर में ही विवाद हुआ था। बंदी ने आनंद को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। मेघराज की हत्या के बाद बंदी ने अन्य साथियों से कहा कि उसने जो बोला था, वह कर दिया। पुलिस ने हत्या से जुड़ी कई जानकारी जुटाई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मेघराज की हत्या में जेल से कुछ इनपुट मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्या का जल्द खुलासा करेंगे।