फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The condition of the woman worsened in the police station after the police did not register the case in Meerut

Meerut: दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची महिला की थाने में हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप, ये है पूरा मामला

Tue, 10 Jan 2023 06:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 06:18 PM IST
सार

Meerut News : एक महिला ससुरालियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
The condition of the woman worsened in the police station after the police did not register the case in Meerut
थाने में बिगड़ी महिला की तबीयत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ससुरालियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची महिला को पुलिसवालों ने टरका दिया। इस दौरान महिला की थाने में ही हालत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।

विज्ञापन


ये है मामला
मेरठ में सरूरपुर कस्बा निवासी विवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर कुकर्म करने के बाद घायल अवस्था में मायके में छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र की बताकर पीड़िता को टरका दिया।
विज्ञापन


कस्बा हर्रा निवासी युवती की शादी दो वर्ष पूर्व गाजियाबाद के गांव मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा। इसका फायदा उठाकर देवर व ननदोई ने कई बार दुष्कर्म व कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। चार जनवरी को पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी तो उसने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: छह करोड़ की आलीशान कोठी कुर्क, 10 लाख के झूमर को देख पुलिस हैरान, जानें अंदर क्या-क्या मिला

आरोप है कि आरोपी देवर व ननदोई पीड़िता को गाड़ी में डालकर मारपीट करते हुए कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर छोड़कर फरार हो गए। कस्बे के लोगों ने उसे घायल अवस्था में परिजनों तक पहुंचाया। परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को भी पीड़िता अपने भाइयों के साथ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र की बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया। इसी दौरान पीड़िता की अचानक थाने में तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया। 

परिजन सरकारी एंबुलेंस से उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने पुलिस केस बताते हुए उपचार करने से मना कर दिया। परिजन देर शाम तक पुलिस से उपचार दिलाने की गुहार लगाते रहे। पीड़िता सीएचसी में पड़ी उपचार के लिए तड़पती रही। 

यह भी पढ़ें: UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने

थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि महिला दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। घटना मुरादनगर क्षेत्र में घटित है। मुरादनगर पुलिस से पीड़ित पक्ष की बात करा दी थी। मुरादनगर पुलिस ने पीड़ित पक्ष को बुलाया था, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हैं। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed