फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The condition of electricity supply in the city deteriorated

शहर में बिजली आपूर्ति की हालत खराब

Mon, 14 Sep 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The condition of electricity supply in the city deteriorated
मेरठ। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश के बाद भी शहर में बिजली आपूर्ति की हालत खराब है। कभी रैपिड रेल के लिए शटडाउन तो कभी फाल्ट के नाम पर बिजली काटी जा रही है। रविवार को भी कई बिजलीघर क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में तीन से पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होना आम बात हो गई है। शटडाउन लेकर कंपनी ओवरहेड विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम कर रही है, लेकिन कई बार निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हो पाता है तो इसे आगे बढ़ा दिया जाता है। लंबे कट की वजह से इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। इसके साथ ही लोकल फाल्ट से भी बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। रविवार को लिसाड़ी गेट, लेडीज पार्क, पुराना आरटीओ, रामलीला ग्राउंड, पल्लवपुरम फेस वन और टू, सिवाया, टीपीनगर, विकासपुरी, शारदा रोड, बिजली बंबा बाईपास, हापुड़ रोड, काजीपुर, मेडिकल, कंकरखेड़ा, एमईएस, बेगमपुल और रोहटा रोड आदि बिजलीघर क्षेत्रों में फाल्ट के चलते बिजली की आंख मिचौली चलती रही। इस बारे में अधीक्षाण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि रैपिड रेल का कार्य भी जरूरी है। इसके लिए शटडाउन मांगा जाता है तो देना पड़ता है। लोकल फाल्ट को समय रहते ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed