फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The condition of a woman and her two children deteriorated after consuming a poisonous substance.

Meerut News: महिला और उसके दो बच्चों की जहरीले पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी

Thu, 18 Jun 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
The condition of a woman and her two children deteriorated after consuming a poisonous substance.
नोट :-मुजफ्फरनगर के लिए भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना(मेरठ )। महिला और उसके दो बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई । वहीं मायके वालों ने विवाहिता व उसके दो बच्चों को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। विवाहिता व उसके बच्चों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया।
जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली कसबा निवासी हारुन ने मवाना थाने में तहरीर दी। बताया है कि उसने अपनी बेटी मुस्कान का निकाह भैंसा रोड निवासी युवक से 2023 में हुआ था। निकाह में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन मुस्कान का पति, सास, ससुर व जेठानी खुश नहीं थे। निकाह के बाद से ही ससुराल वालों ने उत्पीड़न करना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन

मुस्कान के दो बच्चे तीन वर्ष व डेढ वर्ष है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले कई बार मुस्कान के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। कई बार ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी दहेज की मांग पर अड़े रहे और ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हारुन का आरोप हैकि बृहस्पतिवार को किसी ने फोन कर सूचना दी कि मुस्कान और उसके दोनों बच्चे लड़का और लड़की को ससुराल वालों ने जहर दे दिया है। जिसके बाद वे मुस्कान की ससुराल पहुंचे। मुस्कान व उसके बच्चे ससुराल में नहीं मिले। काफी पूछने पर बताया कि प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती है। प्राइवेट चिकित्सक के पहुंचने पर पता चला कि हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया है। आरोप लगाया ससुराल वालों ने उन्हें जहर दिया है।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि महिला ने जहर खाया है, हालत ठीक है, परिजन उसको मेरठ ले गए हैं। महिला के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed