फलावदा। कस्बे में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बूढ़ा शिव मंदिर प्रांगण में रामलीला मंचन का समापन हो गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन ने कहा कि रामलीला मंचन के दौरान कमेटी द्वारा शिव बरात, श्रीराम बरात, दशहरा मेला, भरत मिलाप आदि आयोजन भव्य रूप से किया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों, पदाधिकारियों, रामलीला मंचन को प्रोजेक्टर पर दिखाने वाले ऑपरेटर, श्रीराम बरात में अलग-अलग झांकी का रूप धारण करने वाले बच्चों, थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राम प्रकाश आदि को सम्मानित किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रधान शरद चौधरी, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद, रामलीला कमेटी के उप प्रधान धीरज चौधरी, सचिन चौधरी, ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप चौधरी, डॉ. शाबाज आलम मंसूरी, सैयद अहमद जिया, इमरान सैफी, विकासपाल, सुशील भारती, सुरेंद्र कुमार बिश्नोई, चौधरी महेंद्र सिंह, जयकरण सिंह, देवेंद्र चौधरी, चंदकी पंडित, चौधरी ज्ञानेंद्र, सनव्वर शेख, अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।