फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The company driver turned out to be the mastermind in the robbery of Rs 2.10 lakh.

Meerut News: 2.10 लाख की लूट में कंपनी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

Tue, 07 Apr 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
The company driver turned out to be the mastermind in the robbery of Rs 2.10 lakh.
जानीखुर्द।लूट की घटना का आरोपी ड्राइवर फोटो पुलिस
- दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी, गांव महपा के पास की थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना जानी पुलिस ने 4 अप्रैल को रघुनाथपुर धौलड़ी मार्ग पर हुई 2.10 लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शिवांचल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। लूट की इस साजिश को गाड़ी मालिक के ही ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर निवासी संजीव सिंहल बीड़ी सिगरेट का होलसेल का काम करते हैं। चार अप्रैल को बागपत निवासी उनके मुनीम योगेश बागपत में सप्लाई व कलेक्शन करके बोलेरो गाड़ी से वापस मोदीनगर आ रहे थे। बोलेरो गाड़ी मोदीनगर निवासी चालक शिवांचल चला रहा था। गाड़ी रघुनाथपुर रसूलपुर-धौलड़ी मार्ग पर महपा गांव के सामने पहुंची। इसी दौरान पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने गाड़ी के ड्राइवर को गन पॉइंट पर लेकर मुनीम योगेश से 2.10 लाख रुपये की नकदी लूट ली और भाग गए। इसकी प्राथमिकी जानी थाने में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान योगेश ने बताया कि उनके साथ कैश कलेक्शन में ड्राइवर शिवा उर्फ शिवांचल उर्फ साजन हमेशा रहता था और उसे कैश की पूरी जानकारी रहती थी। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने शिवांचल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। शिवा ने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उसने अपने साथी अशोक के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। 4 अप्रैल को जब योगेश और शिवांचल कैश लेकर कंपनी जा रहे थे, तब शिवांचल ने फोन के जरिए अशोक को अपनी लोकेशन दी। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी शिवांचल की निशानदेही पर मंगलवार को लूटी गई रकम में से 15,855 रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अशोक और उसके दो साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed