फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Commissioner and DIG heard complaints, resolution given in 5 out of 125 cases

Meerut News: कमिश्नर व डीआईजी ने सुनी शिकायतें, 125 में से 5 का निस्तारण

Sat, 07 Feb 2026 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
The Commissioner and DIG heard complaints, resolution given in 5 out of 125 cases
संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर लेखपाल को फटकार लगाते हुए। सफेद जैकेट पहने खडा लेखपाल। (मवाना)
एसडीएम को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, चौकी प्रभारी की लगाई क्लास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं। कमिश्नर ने शिकायत निस्तारण रजिस्टर को मंगाकर शिकायतकर्ताओं को कॉल कर जानकारी ली और गलत निस्तारण पाए जाने पर लेखपाल को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। एसडीएम को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, गुमशुदा की दो सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर चौकी प्रभारी को बुलाकर जमकर क्लास लगाई और सात दिन में तलाश कर बरामद करने के आदेश दिए। कुल 125 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका।
संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह के समय एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने लोगों की शिकायतों को सुना। दोपहर करीब 12 बजे अचानक कमिश्नर व डीआईजी संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को सुना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी इनाम ने डीआईजी को बताया कि उसका उसका 22 वर्षीय बेटा सुहेल उर्फ मोनू 21 जनवरी से लापता है। तलाश करने के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। इस पर थाना प्रभारी पूनम जादौन गुमशुदगी के बारे में पूछा। थाना प्रभारी ने कहा कि वह उनसे नहीं मिले। डीआईजी ने नाराजगी व्यक्त की। चौकी प्रभारी मनोज कुमार के पास तहरीर थी, कार्रवाई न करने पर जमकर हड़काया और सात दिन में तलाश करने के आदेश दिए। वहीं मारपीट के मामले में दरोगा द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर सीओ को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी रेनू रानी को कम शिकायत दर्ज करने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कमिश्नर ने शिकायत निस्तारण रजिस्टर मंगाकर शिकायतकर्ताओं को कॉल कर जानकारी ली। जिसमें शिकायतकर्ता इरशाद निवासी नित्यानंदपुर ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आज भी शिकायत लेकर आया है। कमिश्नर ने लेखपाल को जमकर हड़काया और तुरंत मौके पर कार्रवाई करने व एसडीएम को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। मवाना खुर्द निवासी मधुसूदन त्यागी ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के साथ बेहोश कर सामान व जेवरात ले जाने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed