फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the collesion of roadwase bus and tata safari car, four person injured

रोडवेज बस व टाटा सफारी की टक्कर, चार घायल

Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
the collesion of roadwase bus and tata safari car, four person injured
रोडवेज बस व कार की भिडंत में क्षतिग्रस्त कार। (मवाना) - फोटो : MAWANA
रोडवेज बस व टाटा सफारी की टक्कर, चार घायल
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर रोड मध्य गंगनहर पुल पर रोडवेज बस से टक्कर के बाद टाटा सफारी कार पलट गई। हादसे में घायल चार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
नजीबाबाद से नोएडा के लिए जा रही नोएडा डिपो की बस ने मवाना हस्तिनापुर मध्य गंगनहर पुल के पास टाटा सफारी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी विपिन, राजेंद्र सिंह, जयकरण आदि समेत चार को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने कार को सीधा कर सड़क से हटवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद के मुताबिक तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

----
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
सरधना। सरधना गंगनहर पुल के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करनावल निवासी धर्मेंद्र पुत्र ओमपाल बुधवार दोपहर बाइक से कांवड़ मार्ग से होते हुए घर लौट रहा था। गंगनहर पुल के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed