फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The CO will also have to give an explanation, inspection will take place again after a week.

Meerut News: सीओ को भी देना होगा स्पष्टीकरण, एक सप्ताह बाद फिर होगा निरीक्षण

Sun, 16 Nov 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The CO will also have to give an explanation, inspection will take place again after a week.
मेरठ। सदर बाजार थाने में निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की लापरवाही के मामले में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने सीओ कैंट नवीना शुक्ला का भी स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह बाद फिर से एसएसपी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी शुक्रवार रात को सदर बाजार थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। थाने के कार्यालय, बैरक, हवालात में गंदगी मिली थी। एसएसपी ने रजिस्टर चेक किए तो वह भी अधूरे मिले। इस पर एसएसपी नाराज हो गए थे और गुस्से में वापस लौट गए थे। इस मामले में इंस्पेक्टर सदर बाजार मुनेश कुमार शर्मा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया था। एसएसआई दलवीर सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया था। एसएसपी ने बताया कि सीओ कैंट का स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक सप्ताह बाद फिर से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed