फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the clean prgram do in ganga ghaat

गंगा घाटों की सफाई की

Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
the clean prgram do in ganga ghaat
मखदूमपुर गंगा घाट पर सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : MAWANA
परीक्षितगढ़। खरखाली गांधी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे गंगा स्नान मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भारी गंदगी छोड़ी गई। अमर उजाला ने गंगा घाट पर लगे गंदगी के ढेरों की खबर प्रकाशित की थी। इसके चलते सोमवार को मेला समिति के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी एवं समाजसेवी गुल्लू प्रधान के नेतृत्व में गंगा घाट की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खरखाली गांधी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर डुबकी लगाई। वहीं, उनके द्वारा छोड़ गई पॉलीथिन, कपडे़, पत्तल, दोने, पराली, टाटा घास आदि से गंगा घाट अट गए। जिसके चलते रविवार को अमर उजाला टीम ने खरखाली गांधी घाट पहुंचकर गंदगी का समाचार प्रकाशित किया। इस पर सोमवार को गंगा मेला समिति के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना गिरी, समाजसेवी गुल्लु प्रधान, पूर्व प्रधान गंगाबल आदि के नेतृत्व में गंगा किनारे सफाई अभियान चलाया गया। इससे गंगा घाट स्वच्छ बना दिया। वहीं, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी ने बताया कि गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जब तक गंगा घाट पर पूर्ण रूप से सफाई नहीं हो जाती तब तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

मखदूमपुर में अभियान चलाकर की गंगा की सफाई
हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी के तट पर भारी गंदगी फैलाई थी। जिस पर अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से खबरें छापी। वहीं, जिला पंचायत के अधिकारियों ने इनका संज्ञान लेकर मेला ठेकेदार को सफाई कराने के निर्देश दिए। इस पर सोमवार सुबह से ही मेला ठेकेदार रविंद्र शर्मा मजदूर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मखदूमपुर घाट और मेला स्थल पर पहुंचे। वहां से पॉलीथिन, पुआल, टाटा टाटा घास, गत्ते, कपड़ा आदि को एकत्र कराकर सफाई कराई। इतना ही नहीं उसे उचित स्थान पर डाला गया। वहीं, गंगा में फैली गंदगी भी साफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
मखदूमपुर गंगा घाट एवं मेला स्थल पर पड़ी गंदगी की जानकारी मिलते ही तुरंत मेला अधिकारी और ठेकेदार को सफाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उसने सफाई अभियान चलाया और गंगा के किनारे मेला स्थल को स्वच्छ किया गया। इसके बाद भी हम गंगा घाट का निरीक्षण करेंगे।
कुलविंदर सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत
हस्तिनापुर। रविवार शाम को अलीपुर मोरना से अपनी बुआ के पुत्र सौरव को छोड़ने जा रहे शिवम नागर की बाइक रोडवेज बस से टकरा गई जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई।

जिसमें भीमकुंड निवासी 19 वर्षीय सौरव और अलीपुर मोरना निवासी 20 वर्षीय शिवम की मौत से जहाँ पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तो वहीँ उसके परिवार पर तो मानो कभी न भूलने वाला दु:खो का पहाड़ ही पड़ गया हो। शिवम नागर के माता पिता की भूख प्यास नींद मानो सभी जवान बेटे की मौत के साथ खत्म हो गई हो। पूरे क्षेत्र सहित परिवार वालो को अभी भी यकीन ही नही हो रहा था की सगाई होने के एक दिन बाद ही उनका दिल का टुकड़ा उनका बड़ा बेटा उन्हें छोड़कर चला गया।

 खरखाली गंगा घाट पर सफाई करते मेला समिति के अध्यक्ष व अन्य।

खरखाली गंगा घाट पर सफाई करते मेला समिति के अध्यक्ष व अन्य।- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed