Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The city's Ramlilas are becoming hi-tech, with laser and drone shows becoming major attractions.

Meerut News: हाइटेक होने लगी शहर की रामलीलाएं, लेजर और ड्रोन शो बने आकर्षण

Mon, 22 Sep 2025 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
The city's Ramlilas are becoming hi-tech, with laser and drone shows becoming major attractions.
बड़ी एलईडी स्क्रीन पर टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके किया जा रहा लीलाओं को जीवंत
विज्ञापन

राजमहल, राममहल की तर्ज पर बने हैंं मंच
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर रामलीला और छावनी रामलीला कमेटी की ओर से लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, बेहतरीन सुविधाएं के साथ देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मंचन ने दोनों रामलीलाओं को पश्चिम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी रामलीलाओं में शामिल कर दिया है। इन रामलीलाओं में दर्शकों को लेजर शो, ड्रोन शो, बड़ी एलईडी, लाइटिंग और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया किया जाता है। लीलाओं के हाइटेक होने के बाद लगातार 13 दिन भीड़ रहती है।
छावनी रामलीला में लेजर शो का जलवा
छावनी रामलीला भैसालीग्राउंड अयोध्या में इस बार लेजर शो और ड्रोन शो मुख्य आकर्षण है। 120 बाई 40 फीट के विशाल मंच पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की थीम बनाई गई है। तीन तरफ एलईडी स्क्रीन और इलेक्ट्रिक अनार प्रदूषण मुक्त अनुभव दे रहे हैं। आखों को चकाचौंध कर देने वाली रोशनी को देखकर हर कोई जोश से भर रहा है। ऐसे में दिल्ली के श्रीराम कला केंद्र के कलाकार मंचन को जीवंत बना रहे हैं। जमीन से निकलते अंगारे भी दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिमखाना मैदान में 900 स्कावयर फीट की एलईडी पर प्रसारण
जिमखाना मैदान बुढ़ाना गेट में 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा की रामलीला हो रही है। यहां रामलीला मंचन बीते तीन साल में शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया इस बार 900 स्क्वायर फीट की एलईडी स्क्रीन और आधुनिक ग्राफिक्स दर्शकों को रामायण काल का अनुभव करा रहे हैं। 40 फीट ऊंचे मंच पर 20 फीट से पुष्प वर्षा का दृश्य अलौकिक रहता है। दिल्ली के 50 से अधिक कलाकार, पुतले और 500 से पटाखों का उपयोग इस रामलीला की भव्यता और अधिक बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजबन बाजार रामलीला में देखने लायक होगी आतिशबाजी
रजबन बाजार में 24 सितंबर से रामलीला मंचन आरंभ हो रही है। इस रामलीला में मंचन करने वाले स्थानीय कलाकार रहते हैं। इसमें कोई नौकरीपेशा है तो अपना व्यापार करता है। संरक्षक सुधीर रस्तौगी ने बताया कि दशहरा पर इस बार खतौली और सरधना के आतिशबाजों के बीच सुंदर मुकाबला दिया जाएगा। कलाकारों के मोनो एक्टिंग के लिए इस बार दिल्ली से ड्रेस मंगवाई गई। इस बार महिला कलाकार भी मंचन करेंगी। इस बार इस रामलीला में इस बार सबसे कम उम्र 19 वर्षीय जय यादव रावण का किरदार निभाएंगे। दशहरा पर मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed