फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The city's electricity was cut off due to the storm

आंधी-बारिश से उड़ी शहर की बिजली

Sat, 19 Apr 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The city's electricity was cut off due to the storm
मेरठ। शहर में शुक्रवार देर शाम आंधी और बारिश से 50 से अधिक स्थानों पर कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर होर्डिंग्स और पेड़ गिरने के अलावा बिजली लाइनों पर शाखाएं टूटकर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति को सुचारु कराने के लिए बिजली कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई इलाकों में तो आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बिजली संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन

शहर में सिविल लाइन, बागपत रोड, मलियाना, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड समेत कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश में बोर्ड, होर्डिंग्स गिर गए थे। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर और बड़ी टहनिया टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गई थीं। देर रात में कुछ इलाकों में बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग करके बिजली लाइनों पर गिरे पेड़ों और फ्लैक्स को हटाया। दामोदर काॅलोनी में विद्युत पोल टूटकर गिर गया और लाइन टूट गई। इसके अलावा शहर के कई क्षेत्रों में यही हाल रहा। रात भर कई इलाकों में बिजली नहीं रही।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि जैसे ही आंधी और बारिश आई थी, इसी के साथ बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। एसडीओ और अधिशासी अभियंताओं से फाल्ट, ब्रेकडाउन की जानकारी ली गई। बिजली अफसरों का कहना था कि आंधी और बारिश रुकने के बाद पेट्रोलिंग कराई जाएगी। बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed