{"_id":"69a9f16c32535f1c7607444a","slug":"the-city-was-in-trouble-due-to-traffic-jam-during-the-polices-holi-meerut-news-c-14-1-mrt1066-1124961-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस की होली में जाम से बेहाल हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस की होली में जाम से बेहाल हुआ शहर
विज्ञापन
बेगम पुल पर शाम के समय लगे जाम में फंसे लोग और वाहन। संवाद
- फोटो : samvad
मेरठ। दुल्हैंडी के अगले दिन बृहस्पतिवार को मेरठ की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। पुलिसकर्मियों की होली होने के कारण चौराहों से ट्रैफिक और थाना पुलिस नदारद रही जिससे दिल्ली रोड, हापुड़ रोड और गढ़ रोड समेत पूरे शहर में भीषण जाम लग गया।
दोपहर 12 बजे से ही शहर के मुख्य मार्गों—बेगमपुल, आबूलेन, बच्चा पार्क, केसरगंज और तेजगढ़ी पर वाहनों के पहिए थम गए। माल रोड और रेलवे रोड पर स्थिति इतनी खराब थी ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट और शास्त्रीनगर जैसे इलाकों में भी लोग दिनभर जाम से जूझते रहे।
दिल्ली रोड पर केसर गंज से लेकर रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, नवीन मंडी तक लंबा जाम लगा रहा। शारदा रोड, भूमिया का पुल, घंटाघर, लाला का बाजार, हापुड़ अड्डा पर भी जाम लगा रहा। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार मनाया जिसके चलते यातायात की गति धीमी रही। दोपहर बाद पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लौट आए जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।