फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the childrens walk pirbhat feri in bhamori villege

बच्चों ने भामौरी में निकाली प्रभात फेरी

Mon, 19 Aug 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
the childrens walk pirbhat feri in bhamori villege
मोटो की चौपाल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते विधायक संगीत सोम व अन्य ग्राम? - फोटो : SARDANA
सरधना। शहीद गांव भामौरी में रविवार को स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने प्रभात फेरी निकाली। हवन यज्ञ व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

देश की आजादी के लिये करो या मरो, अंग्रेजों भारत छोड़ो आनंदोलन चरम पर था, तब 18 अगस्त सन् 1842 में मोटों की चौपाल पर एक सभा चल रही थी। तभी अंग्रेजों ने उन पर गोलियों की बौछार करा दी गई। इसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हुई तो कुछ घायल हुए। विद्रोह पर पूरे गांव को तोप से उड़ाने का फरमान दिया गया। पंडित रामस्वरूप महादेव को मोटो की चौपाल पर सभा करते समय लाठीचार्ज के दौरान गोली चला दी गई थी। जिसमें पंडित रामस्वरूप शहीद हो गए थे। पूर्व प्रधान ठाकुर दिनेश सिंह बताते हैं कि घटना में ठाकुर लटूर सिंह, प्रहलाद सिंह, रामस्वरूप समेत 4 लोगों की गोली लगने से मौत हुई थी। जिन लोगों को पुलिस पकड़कर ले गई थी, उन्हें 2 साल की जेल सुनाई गई। तभी से गांव में प्रतिवर्ष 18 अगस्त को शहीद हुए क्रांतिकारियों को याद किया जाता है। यहां बने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। रविवार को शहीद स्मारक पर श्रद्घांजलि देने वालों में विधायक संगीत सोम, ग्राम प्रधान पति अजय उर्फ सोनू, ठा आनंद सिंह, पूर्व प्रधान ठाकुर दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, शिवओम, भूषण शर्मा, प्रमोद, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे। वहीं तहसील या जिले से कोई भी अधिकारी शहीदों को श्रद्घांजलि देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शहीद गांव भामौरी मे  प्रभात फेरी निकालते बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद गांव भामौरी में प्रभात फेरी निकालते बच्चे- फोटो : SARDANA

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed