फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Chief Minister Yogi, who arrived in Meerut, inspecting the Wheat Purchase Center in a short time

मेरठ : पुलिस लाइन से रवाना हुए सीएम योगी, ये रहा दिनभर का कार्यक्रम

Tue, 09 May 2017 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 09 May 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister Yogi, who arrived in Meerut, inspecting the Wheat Purchase Center in a short time
गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 9:20 बजे मेरठ पहुंचे। जहां भाजपा विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ दिल्ली से स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी आये। इसके बाद उन्होंने खरखौदा गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं बल्कि दस मिनट तक किसानों से बातचीत भी की। इस दौरान किसानों ने सीएम योगी के सामने अपनी समस्याएं रखी। वहीं इसके बाद योगी शेरगढ़ी के पीछे मलिन बस्ती पहुंचे जहां सीएम के निकलते ही बसपाईयों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि यहां जो भी कोई बड़ा नेता आता हैं वह सबसे डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण करता है। हालांकि योगी ने ऐसा नहीं किया। जिसको लेकर बसपाईयों ने जमकर हंगमा किया शबार की दुकानों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं बल्कि भाजपा के लगे बैनर और पोस्टर भी फाड़कर जला दिए। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो मौके पर डीएम और एसएसपी पहुंच गए। बसपाईयों के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

विज्ञापन


वहीं इसके बाद सीएम योगी मेडिकल गए और इमरजेंसी में मरीजों से मुलाकात की। योगी ने मरीजों से पूछा कि इलाज सही मिल रहा है। इस दौरान सभी डॉक्टर बहुत ही खुश नजर आये। वहीं इसके बाद औघड़नाथ मंदिर पहुुंचे जहां उन्होंने क्रांतिवीरों को श्रद्धासुमन अर्पित की। वहीं भैंसाली ग्रउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के कार्य पर ज्यादा जोर देगी। वहीं उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कहा कि एंटी रोमियो से लड़कियों को सुरक्षा मिली हैं और इसके बाद वह पुलिस लाइन से रवाना हो गए।  
विज्ञापन


मुख्य रूप से क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर क्रांतिवीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करने आये सीएम अपने करीब साढ़े पांच घंटे के व्यस्त दौरे में सरकारी तौर पर निरीक्षण, समीक्षा बैठक, जनता को संबोधित करने के साथ ही अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ पार्टी पदाधिकारियों से भी वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक रहेगी अहम

The Chief Minister Yogi, who arrived in Meerut, inspecting the Wheat Purchase Center in a short time
सीएम योगी आदित्यनाथ

बता दें कि कुछ ही देर में सीएम योगी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वहीं रास्ते में वह किसी मलिन बस्ती का दौरा भी करेंगे। हालांकि मलिन बस्ती का नाम प्रशासन ने घोषित नहीं किया है। लेकिन जिस तरह की तैयारी की गयी हैं, उससे तय है कि योगी को शेरगढ़ी ले जाया जाएगा।

समीक्षा बैठक रहेगी अहम
सर्किट हाउस में करीब 20 मिनट मंत्रियों, पश्चिमी क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक के लिए पहुंचेंगे। जिसमें जोन के सभी नौ जिलों के एसएसपी और मंडल के छह जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह बैठक करीब ढाई घंटा चलेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ ही मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच दिन भर मंथन होता रहा। प्रत्येक स्थल पर जाकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जहां तैयारियों का जायजा लिया, वहीं पूरे कार्यक्रम पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed