फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The chessboard is being laid for the post of director and president

Meerut News: डायरेक्टर और अध्यक्ष पद के लिए बिछाई जा रही बिसात

Mon, 14 Oct 2024 05:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
The chessboard is being laid for the post of director and president
हस्तिनापुर। बहुप्रतीक्षित गन्ना विकास समिति के चुनाव को लेकर एक महीने से मवाना क्षेत्र में राजनैतिक माहौल गर्माया हुआ है। पूरे क्षेत्र के लोगों की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि अबकी बार गन्ना समिति के चेयरमैन पद का ताज किसके सर पर सजेगा। मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर पद के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी बिसात बिछा दी है। डेलीगेट को अपने पक्ष में लाने के लिए हरसंभव प्रयास चल रहा है। राजनीति से लेकर समाजसेवी तक इस चुनाव में संलिप्त देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मवाना सहकारी गन्ना समिति से जिले के छह शुगर मिल और करीब 60 हजार किसान जुड़े हैं। डेलीगेट के चुनाव के बाद अब 11 डायरेक्टर पदों के लिए चुनाव होना है। इनमें से छह पदों पर संभावित निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए हैं। बाकी पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। जिनमें से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापसी के बाद 16 अक्तूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

डायरेक्टर पद के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी सर्किल में चुने गए डेलीगेट को अपने पक्ष में लाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं भाजपा भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ गन्ना समिति के चेयरमैन पद को हासिल करने में लगी है। गन्ना समिति से जुड़े निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य निकाय गठन के लिए कुल 322 डेलीगेटों में कुछ निर्विरोध के अलावा अधिकांश ने चुनावी घमासान के बाद विजय प्राप्त की है। सोमवार को नाम वापसी के बाद 16 अक्तूबर को डायरेक्टर पद के लिए चुनाव होगा। 17 अक्तूबर को चेयरमैन पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चेयरमैन पद के संभावित दावेदारों ने भी डायरेक्टरों के साथ-साथ अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। अभी सभी डायरेक्टर निर्वाचित नहीं हुए हैं, लेकिन राजनीति में खास रुचि रखने वाले लोगों का मानना है कि सत्ताधारी पार्टी अपने प्रत्याशी की जीत के लिए भरसक प्रयास करेगी। (संवाद)


डायरेक्टर पद के लिए इन सर्किल में होगा चुनाव
अभी तक के आंकड़ों के अनुसार सर्किल तारापुर, मवाना कला, दयालपुर, परीक्षितगढ़, अमर सिंहपुर में डायरेक्टर पद के लिए चुनाव होगा। पूरी स्थिति सोमवार को नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed