फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Chairperson visited the localities to assess the drinking water crisis and assured a solution.

Meerut News: पेयजल संकट पर चेयरपर्सन ने मोहल्लों में पहुंचकर लिया जायजा, समाधान का दिया आश्वासन

Fri, 08 May 2026 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
The Chairperson visited the localities to assess the drinking water crisis and assured a solution.
- खबर के बाद हरकत में आई पालिका चेयरपर्सन, पेयजल समस्या का किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में पेयजल समस्या को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने स्वयं प्रभावित मोहल्लों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कस्बे के शेखान, महल, भुलरिया, पीरजादगान आदि मोहल्लों का निरीक्षण किया जहां लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित या अनियमित बताई जा रही थी। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं से भी बातचीत की और पानी की उपलब्धता, दबाव और समय से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। स्थानीय निवासियों ने पाइपलाइन लीकेज, कम दबाव और कई स्थानों पर नियमित आपूर्ति न होने की शिकायतें रखीं। निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए और तत्काल तकनीकी टीम को समस्या के निस्तारण के लिए लगाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सबीला बेगम ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सुधार कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां गंभीर समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत और आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed