{"_id":"69dab5b7c5be8481180a40be","slug":"the-central-market-is-deserted-with-no-customers-even-at-the-open-shops-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1158144-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा, खुली दुकानों पर भी नहीं हैं ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट्रल मार्केट में पसरा सन्नाटा, खुली दुकानों पर भी नहीं हैं ग्राहक
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सेंट्रल मार्किट प्रकरण में सेक्टर 2 में धरने पर बैठे स्थानीय लोग महिलाओं ने संभा
शहर का बाजार सेंट्रल मार्केट जो सभी की ऊर्जा था आज वह वीरान है। बाजार के सुनहरे दौर को याद कर व्यापारियों की आंखों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेरोजगारी, उधारी, प्रतिदिन बढ़ रहे ब्याज के बीच सेंट्रल मार्केट के व्यापारी चिंता में डूबे हैं। बंद हुई दुकानों पर करोड़ों का कर्ज है इसके अलावा जो दुकानें खुली हैं वहां ग्राहक न होने के कारण रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
सेंट्रल मार्केट का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। व्यापारी रोजी रोटी के संकट में हैं। सुहाग सुंदर पार्क स्थित 11 दुकानों में सन्नाटा पसरा है। यहां शुभकामना आर्ट गैलरी के संचालक राजीव विश्नोई और डिजाइनर बुटीक के संचालक अमित जैन सहित अन्य व्यापारी ग्राहक न आने से परेशान हैं। इसी तरह गुप्ता कॉम्प्लेक्स की लगभग 18 दुकानों में भी कारोबार ठप पड़ा हुआ है। अरोड़ा पार्क में स्थित अरोड़ा गारमेंट्स के संचालक भारत भूषण अरोड़ा और पिंकी फुटवियर के कपिल चावला ने बताया कि पहले जहां बाजार में देर रात तक रौनक रहती थी अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। ग्राहकों की कमी के चलते समय से पहले ही दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं।
शास्त्रीनगर व्यापारी एवं निवासी गोपाल सूदन ने संयुक्त व्यापार संघ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बाजार में रौनक खत्म हो गई है। हर तरफ वीरानी है। 3500 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार पर असर पड़ा है। पिछले 10 दिनों में ही लगभग 200 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
व्यापारी हर स्तर पर प्रभावित
केंद्रीय सेंट्रल मार्केट के पदाधिकारी जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमने जो स्तंभ खड़ा किया था वह खत्म हो गया है। अब व्यापारी कर्ज, ब्याज से भी जूझ रहा है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि शास्त्रीनगर में हर तरफ बर्बादी है। जन प्रतिनिधि तो जनता के प्रतिनिधि होते हैं। वह भी इस घटनाक्रम में व्यापारियों के साथ खड़े नहीं हुए।