फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The case will go on in the High Court to challenge the validity of the Kithore assembly elections.

Meerut News: किठौर विधानसभा चुनाव की वैधता को चुनौती का हाईकोर्ट में चलेगा मामला

Fri, 07 Apr 2023 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
The case will go on in the High Court to challenge the validity of the Kithore assembly elections.
मेरठ। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी द्वारा किठौर विधानसभा चुनाव की वैधता को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती की सुनवाई जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने विधायक शाहिद मंजूर के एडवोकेट की प्रथाना पत्र को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

किठौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने चुनाव हारने के बाद मई 2022 में हाईकोर्ट में चुनाव की वैधता को चुनौती दी थी। कहा गया था कि विधानसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम सही नहीं हुआ है। आरोप लगाया था कि प्रशासन की गड़बड़ी से उनकी हार हुई है। किठौर विधानसभा क्षेत्र में हजारों मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने विधायक शाहिद मंजूर को नोटिस जारी किया था। इस मामले में विधायक शाहिद मंजूर के एडवोकेट की तरफ से हाईकोर्ट में कहा गया था कि चुनाव की वैधता को चुनौती दिए जाने की याचिका मंजूर करने लायक नहीं है। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की तरफ से जारी आदेश में शाहिद मंजूर के एडवोकेट के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया गया। अब पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी द्वारा जारी याचिका पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed