{"_id":"5e14f09e8ebc3e87ec800a19","slug":"the-case-of-the-video-of-the-bjp-leader-heats-up-rld-leader-from-adg-meerut-news-mrt4626499158","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव के दौरान भाजपा नेता के वीडियो का मामला गर्माया, एडीजी से मिले रालोद नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव के दौरान भाजपा नेता के वीडियो का मामला गर्माया, एडीजी से मिले रालोद नेता
Wed, 08 Jan 2020 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
उपद्रव के समय एक भाजपा नेता की गाड़ी से डंडे निकालने वाला वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। इसे लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला। रालोद नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाजपा नेता की गाड़ी से कुछ लोग डंडे लेकर उतर रहे हैं।
रालोद नेताओं ने कहा कि यह एक गंभीर घटना है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता की भूमिका की भी जांच हो कि वह उपद्रव के समय वहां क्या कर रहा था।
रालोद नेताओं ने कहा कि उस समय वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि पुलिस ने उस व्यक्ति पर कार्रवाई क्यों नहीं की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस प्रकरण की जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल देव, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, नरेंद्र खजूरी, सुनील रोहटा, कमलजीत सिंह, ऐनुद्दीन शाह, योगेश फौजी, विनय मल्लापुर, शोहराब ग्यास, नासिर अंसारी, हरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।