फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The car passed over death, the young man out of danger

मौत को मात...ऊपर से गुजर गई कार, युवक खतरे से बाहर

Mon, 10 Oct 2022 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The car passed over death, the young man out of danger
मौत को मात...ऊपर से गुजर गई कार, युवक खतरे से बाहर
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के हंस चौराहे पर रविवार रात सड़क पार रह रहे युवक दिव्यांश को एक कार ने टक्कर मार दी और कुछ दूर तक घसीटते हुए उसके ऊपर से गुजर रही। चालक कार सहित फरार हो गया। कुछ लोगों ने युवक को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। यह मंजर देखकर उसके दोस्त बोले- जाको राखे साइयां मार सके न कोय।
नेहरू नगर निवासी दिव्यांश एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार रात खाना खाने के बाद दोस्तों के हंस चौराहे पर टहल रहे थे। इसी दौरान वह सड़क पार करने लगे तो हापुड़ रोड से तेज रफ्तार एक ऑल्टो कार आई और दिव्यांश को टक्कर मार दी। दिव्यांश उछलकर सड़क पर गिर गए। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और उन्हें घसीटते हुए कार आगे ले गया। कार के पहिये युवक के ऊपर से गुजर गए और चालक फरार हो गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने दिव्यांश को आनन-फानन में उसे लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने कहा कि दिव्यांश की हालत में सुधार है। चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं, इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed