{"_id":"6813d16e7336c5c0780fc86d","slug":"the-car-of-a-family-returning-from-a-wedding-ceremony-overturned-meerut-news-c-28-1-bag1001-130693-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी
विज्ञापन
सांवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर थाने के निकट शादी समारोह से लौट रहे सिंगौली तगा गांव के परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में हर्ष, हरिओम समेत पांच घायल हो गए, जिनका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सिंगौली तगा गांव निवासी हर्ष और हरिओम बुधवार को अपने परिवार के साथ मेरठ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार रात लौटते समय उनकी कार सिंघावली अहीर थाने के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में हर्ष, हरिओम समेत पांच घायल हो गए।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को किसी तरह कार से निकाला। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायलों को मेरठ लेकर चले गए, वहां पर निजी अस्पताल में घायलों का उपचार कराया। उधर, सिंघावली अहीर पुलिस ने घटना की जानकारी न होेने की बात कही।