फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The canal towpath became imbued with the spirit of Shiva, filled with groups of Shiva devotees.

Meerut News: शिवभक्तों के जत्थों से शिवमय हुई नहर पटरी

Fri, 07 Aug 2026 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
The canal towpath became imbued with the spirit of Shiva, filled with groups of Shiva devotees.
गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)
मवाना। गंग नहर पटरी पर शिवभक्तों के जत्थों की लगातार आवाजाही से पूरा मार्ग शिवमय हो गया है। बोल बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से नहर पटरी दिनभर गुंजायमान हो रही है। इसी कड़ी में गंग नहर पटरी और गांव करीमपुर के पास शिव कांवड़ सेवा समितियों द्वारा भंडारे एवं निशुल्क सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

गांव करीमपुर के पास नहर पटरी पर शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा लगाए गए भंडारे व शिव कांवड़ सेवा शिविरों का उद्घाटन अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विनोद खटीक ने किया। भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। विनोद खटीक ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन धर्म की आस्था और अखंड भक्ति का प्रतीक है। इस दौरान नवनीत चौहान, गोपाल चौहान, राजेंद्र चौहान, अतुल चौहान, सतवीर, सचिन चौहान, विकास, जयप्रकाश गुप्ता, महेश आर्य, अंजु रस्तोगी, रवि रस्तोगी, गोविंद गुप्ता आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)

गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)

गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)

गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)

गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)

गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)

गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)

गंग नहर पटरी पर विश्राम करते बुलंदशहर के भोले। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed