फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The cadets gave the message of environmental protection by planting trees

कैडेट्स ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Thu, 31 Jul 2025 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
The cadets gave the message of environmental protection by planting trees
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा के प्रांगण में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 22 गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संचालन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋजु रावत, प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में आम, नीम, बबूल, कनेर, गुड़हल, जामुन, अमरूद आदि के लगभग 55 पौधे लगाए। कैप्टन सविता चौधरी ने कैडेट्स को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल स्वयं करने की प्रेरणा दी। कॉलेज के प्रबंधक ओम करण एवं प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने एनसीसी कैडेट्स के समर्पण और प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed