फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bus carrying the ashes overturned, woman died

Meerut News: अस्थियां लेकर जा रहे लोगों की बस पलटी, महिला की मौत

Sat, 04 Jan 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The bus carrying the ashes overturned, woman died
छपार। पानीपत से हरिद्वार अस्थियां लेकर जा रहे लोगों की मिनी बस कोहरे में करनाल हाईवे पर रामपुर चौराहे के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन

सुबह के समय हुए हादसे में मिनी बस में दबने से मृतक की भतीजी मोनिका (42) की मौत हो गई। दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव ले गए। अस्थियां लेकर कुछ परिजन हरिद्वार चले गए।
करनाल निवासी वेदप्रकाश बहल का एक सप्ताह पहले निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जन करने के लिए उनका बेटा करण बहल, पत्नी ईश्वरी देवी, बेटी लवलीन, पुत्रवधू प्रियंका, पानीपत के अंसल सिटी निवासी भतीजी मोनिका पत्नी सचिन, करनाल निवासी रिश्तेदार कृष्ण कुमार व उनकी पत्नी नेहा, राजरानी व अन्य लोग मिनी बस में जा रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पांच बजे चलकर यह सभी सात बजे रामपुर चौराहे के पास पहुंचे तो इनकी मिनी बस कोहरे में डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दबने से मोनिका की मौत हो गई। कृष्ण, नेहा व राजरानी को मामूली चोट आई। सभी को राहगीरों ने बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। पुलिस ने बताया कि शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन घर ले गए। कुछ लोग अस्थियां लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह सड़क काफी ऊंची है यदि बस नीचे गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed