फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bullet fired in the enmity, came out through the mouth tearing the cheek

रंजिश में मारी गोली, मुंह से गाल को चीरते हुए निकली

Wed, 12 Jan 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The bullet fired in the enmity, came out through the mouth tearing the cheek
रंजिश में मारी गोली, मुंह से गाल को चीरते हुए निकली
विज्ञापन

माछरा/किठौर। क्षेत्र के गांव भटीपुरा में पारिवारिक रंजिश के चलते सुभाषचंद ने भाई राजेंद्र पर फायरिंग कर दी। गोली मुंह से होते हुए गाल को चीरते हुए निकल गई। घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गांव भटीपुरा में ईश्वर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटों राजेंद्र (45) और सुभाष (42) के बीच पारिवारिक रंजिश है। इसके चलते ही मंगलवार को दोनों में फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि सुभाष ने राजेंद्र सिंह की कनपटी पर गोली मारने का प्रयास किया, मगर गोली मुंह से होकर गाल चीरते हुए निकल गई। परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो सुभाष वहां से भाग निकला। अब राजेंद्र का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

किठौर थाने पर राजेंद्र की पत्नी आरती ने सुभाष के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed