ईद की नमाज में घुस गया सांड, मच गया भगदड़
यह मामला उस वक्त का है जब हजारों लोग ईदुल फितर की नमाज अदा कर रहे थे। नमाज के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सब भाग खड़े हुए। जानिए ऐसा क्या हुआ।
बागपत जिले के बड़ौत शहर में सोमवार सुबह ईदुल फितर की नमाज अदा की जा रही थी कि उसी दौरान सांड और अन्य आवारा पशु नमाजियों में घुस गए। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात पुलिस अफसरों ने किसी तरह सांड को भगाया।
बागपत में यह मामला यमुना रोड का है। नमाज की तैयारी के दौरान एक सांड नमाजियों के बीच पहुंच गया, जिसके बाद यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे भगाया। इसी तरह बड़ौत में भी बछड़ा नमाजियों के बीच घुस गया।
वहीं इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी और सांड को भी दूर भगा दिया। इसके बाद लोगों ने अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अल्लाह तआला से मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/