{"_id":"69861fab7d8f4a890100f35a","slug":"the-brothers-seized-control-of-the-ancestral-house-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111281-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाइयों ने किया पैतृक मकान पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाइयों ने किया पैतृक मकान पर कब्जा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के बहादरपुर गांव में भाइयों द्वारा पैतृक मकान पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। हिस्सा मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी। पीड़ित ने शुक्रवार को एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
बहादरपुर गांव निवासी विरेंद्र मलिक पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि वह शारीरिक रूप से 80 प्रतिशत दिव्यांग है। गांव स्थित उनका पैतृक मकान है, जिस पर उनके भाइयों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि भाई उसे उसके हिस्से से वंचित कर रहे हैं और हिस्सा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि इससे उसे लगातार मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पीड़ित ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से मामले की शिकायत की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।