फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The brother said that Varun had openly issued a threat near the court.

Meerut News: भाई बोला, कचहरी के पास वरुण ने खुलेआम दी थी धमकी

Thu, 11 Jun 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The brother said that Varun had openly issued a threat near the court.
बागपत। बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास की हत्या के बाद परिवार वालों में अपनों को खोने का गम व अपराधियों को लेकर गुस्सा दोनों दिख रहा है। व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल के बड़े भाई राजेश अग्रवाल ने दस साल पहले हुई घटना के बाद की आपबीती बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार साल पहले कचहरी में तारीख पर जाते समय हिस्ट्रीशीटर वरुण ने पैरवी करने पर हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद से उनके भाई और भतीजे डरते हुए कचहरी जाते थे। राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि दस साल पहले हुई घटना के बाद परिवार भयभीत हो गया था। इसके बाद वर्ष 2017 में उनकी दुकान पर आकर धमकी दी। इसके बाद दोबारा भी धमकी दी गई। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वरुण के जेल से जमानत पर बाहर आने की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। उस समय एक दरोगा ने देख लेने की बात कहकर वापस भेज दिया, लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। जिसकी वजह से मंगलवार को सरेआम बदमाशों ने उनके भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

-दस साल पहले गेट में लगी गोली दे रही घटना की गवाही
दस साल पहले टेंट व्यापारी के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के निशान अभी भी हैं। उस समय एक गोली व्यापारी के मकान के दरवाजे में लगी, जबकि दूसरी दीवार में घुस गई थी। बुधवार को व्यापारी के घर आए लोग भी गोली का निशान देखते रहे। उस निशान को अभी तक वहां से खत्म नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed