फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bridge hanging in the air for 14 years at Jurranpur railway crossing will now come down to the ground

Meerut News: जुर्रानपुर रेलवे फाटक पर 14 साल से हवा में लटका पुल अब उतरेगा जमीन पर

Fri, 21 Mar 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The bridge hanging in the air for 14 years at Jurranpur railway crossing will now come down to the ground
मेरठ। जुर्रानपुर रेलवे फाटक पर 14 साल से हवा में लटका हुआ पुल जल्द ही जमीन पर उतरेगा। महायोजना-2031 के तहत इनर रिंग रोड के लिए 162 करोड़ का प्रस्ताव मेडा की ओर से शासन को भेजा हुआ है। इस पर अभी तक कोई बजट जारी नहीं हुआ। मेडा अवस्थापना निधि के करीब सौ करोड़ रुपये से जमीन खरीद अप्रैल से शुरू करने की तैयारी में है। इसी के साथ इनर रिंग रोड का सर्किल भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ महायोजना-2001 में एनएच-58 को मवाना रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए प्रस्ताव रखा था। वर्ष 2006 में तैयार हुई महायोजना-2001 में इसकी पैरवी की गई लेकिन दशकों बाद भी मामला परवान नहीं चढ़ा। जुर्रानपुर रेलवे फाटक पर पिछले 14 साल से रेलवे की ओर से बनाया गया पुल हवा में लटका हुआ है। सूबे की मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने 12 नवंबर 2011 को इस पुल का शिलान्यास किया था, जिसका शिलापट लगा हुआ है। इसके दोनों ओर जमीन अधिग्रहण कर इनर रिंग रोड तैयार होनी थी। इनर रिंग रोड की कुल लंबाई 34.19 किमी. है। मेडा अफसरों के मुताबिक बाईपास से वेदव्यासपुरी योजना तक 2.4 किमी. मार्ग निर्मित है। वहीं वेदव्यासपुरी योजना के बाद रेलवे लाईन से दिल्ली रोड तक 1.2 किमी. मार्ग महायोजना मार्ग नहीं है और मौके पर भी इसका निर्माण नहीं हुआ है। हापुड़ रोड से लोहिया नगर नाले तक 1.96 किमी. भाग में 80 मीटर पर विवाद होने के कारण गढ़ रोड भी हापुड़ रोड से नहीं जुड़ सकी है।
विज्ञापन

मवाना रोड को किला रोड से जोड़ने के लिए गंगानगर में 45 मीटर चौड़े और करीब दो किमी. लंबे मार्ग का 17 करोड़ से ढाई साल पहले निर्माण हो चुका है। अब इसे पेडेस्ट्रेन फ्रेंडली स्ट्रीट के तौर पर विकसित किया जा रहा है। परतापुर गंगोल से चांदसारा, फफूंडा होते हुए 7.52 किमी. मार्ग का 40 करोड़ 45 लाख से चौड़ीकरण होना है। इसके लिए शासन 14 करोड़ 15 लाख 90 हजार का बजट जारी कर चुका है और इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। दिल्ली रोड पर पूठा से वेदव्यासपुरी होते हुए एनएच-58 को जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए वेदव्यासपुरी में सुपर इम्पोज प्लान लागू कर दिया गया है और कुछ जमीन की भी खरीद मेडा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से जुड़ रहे हाइवे
शहर में हाइवे के जाल और इन्हें जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में गढ़ रोड पर सिसौली के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है और यहां से 12 किमी. लंबी सड़क भावनपुर होते हुए मवाना के सलारपुर में पहुंच रही है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे ही सलारपुर से एनएच-58 को जोड़ने के लिए भी मार्ग निर्माण हो रहा है।



इनका कहना है ....

इनर रिंग रोड को शुरू होगी जमीन खरीद
हापुड़ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए बनने वाली इनर रिंग रोड के लिए 162 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें सौ करोड़ मेडा अपने बजट से जारी करेगा, जबकि 62 करोड़ रुपये शासन से मांगे गए हैं। शासन से अभी कोई बजट नहीं मिला है। अप्रैल से मेडा अपने स्तर से किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
- अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed