फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body that was murdered and thrown in Lohianagar was that of Shadab

लोहियानगर में हत्या कर फेंका गया शव शादाब का था

Fri, 02 May 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The body that was murdered and thrown in Lohianagar was that of Shadab
मेरठ। लोहिया नगर के जुर्रानपुर फाटक के पास मिले युवक के शव की पहचान मेवगढ़ी लिसाड़ी गेट निवासी शादाब के रूप में हुई। वह तीन दिन से लापता था। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों ने आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जुर्रानपुर फाटक के पास अंग्रेजी शराब का ठेका है। मंगवार सुबह ठेके से 50 मीटर की दूरी पर एक चोट लगा शव मिला। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी। इसके बाद शव के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर पहचान कराने का प्रयास किया गया। युवक को सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा गया था। यह पोस्ट मृतक के परिजनों तक पहुंची और वे बृहस्पतिवार सुबह तक लोहियानगर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

थाने पहुंचे मजीदनगर मेवगढ़ी थाना लिसाड़ीगेट निवासी सलीम ने बताया कि शव उसके 20 वर्षीय भाई शादाब का है। साथ मौजूद बहनोई नदीम ने बताया कि तीन दिन से शादाब लापता था। उसके पास जो मोबाइल फोन था, वह भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सलीम ने बताया कि किसी का फोन आने के बाद शादाब घर से निकला था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। उसके परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों पर शक जताया गया है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed