फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of the woman was buried 15 days ago, now found at a distance of 10 meters from the grave

15 दिन पहले दफनाया गया था महिला का शव, अब कब्र से 10 मीटर की दूरी पर मिला

Thu, 10 Jun 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
The body of the woman was buried 15 days ago, now found at a distance of 10 meters from the grave
15 दिन पहले दफनाया गया था महिला का शव, अब कब्र से 10 मीटर की दूरी पर मिला
विज्ञापन

सरधना। करीब 15 दिन पहले सरधना-नंगला आर्डर मार्ग पर वीर अब्दुल हमीद पार्क के निकट स्थित कब्रिस्तान में दफनाई गई 80 वर्षीय महिला शव बुधवार सुबह कब्र से 10 मीटर दूर पड़ा मिला। मृतक महिला के पुत्र ने शव की शनाख्त की। पुलिस की मौजूदगी में शव दोबारा से कब्र में दफनाया गया। पीड़ित ने परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले की जांच की मांग की है।
मोहल्ला घोसियान निवासी इस्लामुद्दीन की 80 वर्षीय पत्नी नूर जहां की बीमारी के कारण 26 मई को मौत हो गई थी। उनका शव नंगला आर्डर रोड पर वीर अब्दुल हमीद पार्क के निकट कब्रिस्तान में दफनाया गया था। बुधवार को कब्रिस्तान में एक वृद्ध महिला का शव मिला तो वहां अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर सीओ आरपी शाही और थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि शव से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक कब्र से कुछ मिट्टी हटी हुई है। लोगों को कुछ शक हुआ कि कहीं इस कब्र से शव तो गायब नहीं है।
विज्ञापन

इस्लामुद्दीन के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने शव की पहचान नूर जहां के रूप में करते हुए बताया कि बीमारी के चलते उनकी मौत हुई थी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने की बात कही। देखने से प्रतीत हो रहा था कि महिला के शव के साथ कोई तंत्र क्रिया की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर पर जांच शुरू
मृतक महिला नूर जहां के परिजनों की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव फिर से कब्र में दफना दिया गया। -आरपी शाही, सीओ, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed