फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of the fallen martyr in the tricolor, villagers gave their last farewell to the humble eyes

तिरंगे में लिपटकर आया शहीद का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Thu, 04 Jan 2018 07:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 04 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
The body of the fallen martyr in the tricolor, villagers gave their last farewell to the humble eyes
तिरंगे में लिपटकर आया शहीद का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

वाजिदपुर के शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। शामली से चली अंतिम यात्रा वाजिदपुर तक काफिले में तब्दील हो गई। तिरंगा लहराया और भारत मां के जयकारे लगाए । अपने-अपने गांव के बाहर खड़े लोगों ने फूल बरसाए और शहीद सिपाही को अश्रु पूर्ण विदाई दी।

विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते  सिपाही अंकित तोमर के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के फूलों से सजे वाहन में लेकर पुलिसकर्मी और परिजनों ने ककड़ीपुर के रास्ते जिले की सीमा में प्रवेश किया। ककड़ीपुर और आसपास के गांवों के ग्रामीणों के अलावा चौकी पुलिस ने सिपाही की अंतिम यात्रा पर फूल बरसाए। नम आंखों से विदाई दी । रमाला चीनी मिल में गन्ना डालने आए किसान सड़कों के दोनों तरफ खड़े हो गए। असारा के ग्रामीण भी पहुंचे। रमाला बस स्टैंड पर पुष्प अर्पित किए। किशनपुर बराल बस स्टैंड पर व्यापारियों और आसपास के गांव के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रमाला थाने पर पुलिसकर्मियों ने नमन किया। हसनपुर जिवानी नहर के बाद बावली गांव में ग्रामीण सड़कों पर उतरे और भीगी आंखों से  शहीद सिपाही को अंतिम विदाई दी। बड़ौत में बावली मोड़, जैन मंदिर के पास, नहर चौकी और बिनौली पुलिया से लेकर वाजिदपुर तक अंतिम यात्रा पर ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए। भारत माता के जयकारे, अंकित तोमर अमर रहे की नारे लगाए गए।
विज्ञापन


पढ़ें : जिंदगी की जंग हार गया जांबाज सिपाही, एक लाख के इनामी को किया था ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे अधिकारी

The body of the fallen martyr in the tricolor, villagers gave their last farewell to the humble eyes
शहीद सिपाही को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद की सीमा में अंतिम यात्रा के पहुंचते ही एसपी जयप्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह और अन्य अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बड़ौत में बावली रोड, बिजरौल रोड, अग्रसेन मूर्ति, पंचवटी मंदिर, रेलवे रोड, बिनौली रोड पुलिस चौकी होते हुए उसके पैतृक गांव वाजिदपुर पहुंचा।

जब तक सूरज चांद रहेगा, अंकित तेरा नाम रहेगा
अंतिम यात्रा में शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देने के दौरान जोशीली नारेबाजी की गई। अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा और लोग भारत माता की जय, जब तक सूरज-चांद रहेगा, अंकित तेरा नाम रहेगा, नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. महक सिंह, बड़ौत चेयरमैन डॉ दुष्यंत तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, अश्वनी तोमर, कर्नल ब्रहम पाल तोमर, डॉ. नीरज कौशिक, रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed